पेट में मरोड़ और दस्त लगने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:48

पेट के मरोड़ और लूज मोशन का देसी इलाज, तुरंत मिलेगा आराम :-

यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप पेट में उठने वाली मरोड़ और दस्त को मिनटों में दूर करेंगे।

मेथी के बीज

1 कटोरी दही में पिसे मेथी दाने, काला नमक मिलाकर खाएं। इसमें फाइबर होता है, जिससे पेट में मरोड़ व दस्ती से आराम मिलता है।

मूली

मूली में काला या सेंधा नमक, काली मिर्च छिड़क कर खाएं। इससे भी कुछ ही देर में आराम मिलेगा।

हींग

2 ग्राम हींग को पीसकर 1/3 गिलास पानी के साथ लें। वहीं, छोटे बच्चे की नाभि पर हींग का लेप लगाने से पेट के मरोड़ व दस्त से आराम मिलता है।

ईसबगोल

1 कटोरी दही में 2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर खाने से भी यह समस्या दूर होती है। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी सही रहती है।

अजवाइन

पेट की मरोड़, एसिडिटी, दस्त जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का सेवन करें। इसके लिए अजवाइन को भूनकर इसमें सेंधा नमक डालकर गुनगुने पानी के साथ लें। दिन में 2 बार इस पानी की सेवन करें।

सरसों

¼ टीस्पून सरसों के दानें या राई को 1 टेबलस्पनून पानी में 1 घंटे तक भिगोएं। अब दिन में 2-3 बार इसे पानी समेत लें। इससे भी दस्त और डायरिया की समस्या से आराम मिलेगा।

नींबू

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो पेट से सारी गंदगी निकाल उसे अच्छी तरह साफ कर देता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच नींबू का रस, 1 टीस्पून नमक और 1 टेबलस्पूल चीनी मिलाएं। हर घंटे सेवन करने से आपको आराम मिलेगा। जब समस्या ठीक हो जाए तो दिन में 2 बार इसका सेवन करें।

अनार

दिन में 2 बार 1 अनार या इसका 1 गिलास जूस पीने से भी पेट साफ होता है। इसके अलावा अनार के पत्तों को पानी में उबालकर पीएं। इससे भी आराम मिलेगा।

शहद

1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और ½ चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे एक दिन में ही आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

छाछ (मठा)

आयुर्वेदिक औषधी छाछ पेट की मरोड़ दूर करने के साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती हैं। छाछा में नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च व चुटकीभर हल्की डालकर पीने से आपको जल्दी आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info